Admission Open For Session 2022-23, 7500362739

प्रवेश नियमावली

1. (क) प्रत्येक महाविद्यालय अपनी विवरण पुस्तिका प्रोस्पेक्टस तैयार करायेगा। जिसमे प्रवेश नियमो निर्धारित शुल्को तथा महाविद्यालय सम्बन्धी आवश्यक सूचनाओं का विवरण होगा। आवेदन पत्र एवं अन्य प्रपत्र भी इस पुस्तिका में सलग्न होगे तथा सभी कक्षाओं के लिए एक ही विवरण पुस्तिका होगी सभी पाठ्यक्रम इस पुस्तिका में सम्मिलित किये जायेंगे।

(ख) विवरण पुस्तिका मे सत्र 2022-23 के लिए प्रत्येक कक्षा में निर्धारित सामान्य एव आरक्षित सीटों का विवरण प्रकाशित करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक कक्षा में 21 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जातियों 27 प्रतिशत स्थान पिछड़ी जातियो 2 प्रतिशत अनुसूचित जनजातियाँ तथा 3 प्रतिशत स्थान विकलांगों के लिए (छात्र के स्वयं से सम्बन्धित वर्ग "कैटेगरी’’ के अन्तर्गत ही) आरक्षित होंगे। विकलांगों के लिए जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 40 प्रतिशत विकलांगता वाला प्रमाण-पत्र में ही मान्य होगा।

(ग) सम्बन्धित महाविद्यालय में पुस्तिका नकद तथा पंजीकरण डाक द्वारा लिया जावेगा।

(घ) प्रत्येक महाविद्यालय को अपने महाविद्यालय की वेबसाइट तैयार करना अनिवार्य होगा जिस पर इच्छुक छात्रों को विवरण पुस्तिका उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाये विवरण पुस्तिका में विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा महाविद्यालय को बेबसाइट का उल्लेख करना आवश्यक है।

2. (क) सत्र 2022-23 के लिए कला, विज्ञान एवं वाणिज्य सकायो की स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष के ‘’त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम’’ तथा कृषि स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष के ‘’चतुर्थवर्षीय पाठ्यक्रम’’ में ही प्रवेश दिये जायेगे। यदि छात्र अन्य किसी वर्ष मे उक्त पाठ्यक्रमों के किसी विषय में प्रवेश लेना चाहे तो पत्राचार पाठ्यक्रम में केवल उन विषयों में जिनमें पत्राचार पाठ्यक्रम उपलब्ध हो, प्रवेश ले सकते है।

प्रवेशार्थियो हेतु महत्वपूर्ण निर्देश

  1. 1. विवरण पुस्तिका को ध्यान से पढ़े तथा इसमे वर्णित विभिन्न नियमो का पालन करे |
  2. 2. नवीन प्रवेशार्थी आवेदन-पत्र के साथ निम्न प्रमाण पत्र एवं अन्य पत्र संग्लन करे |
  3. (क) मूल प्रति
    1. स्थानान्तरण प्रमाण पत्र |
    2. यदि प्रवेशार्थी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ी जाति का है तो तत्सम्बन्धी जाति प्रमाण पत्र |
    3. यदि प्रवेशार्थी महाविद्यालय/डॉ० भीमराव अम्बेडकर विश्विद्यालय के कर्मचारी (जिसमे अध्यापक) भी सम्मिलित है) की संतान है तो इस आशय का तत्सम्बन्धी प्रमाण-पत्र |
  4. (ख) सत्याप्रति फोटो प्रतिलिपियां
    1. जन्मतिथि प्रमाण-पत्र |
    2. चरित्र-प्रमाण (जिस विद्यालय में पढ़ चुका)
    3. हाईस्कूल और उसके उपरांत जो भी परीक्षाये उत्तीर्ण की हो सभी के अंक पत्र |
    4. यदि प्रवेशार्थी राष्ट्रिय/राज्य/अन्तर विश्वविद्यालय स्तर का खिलाड़ी हो तो तत्सम्बन्धी प्रमाण पत्र |
  5. (ग) अन्य पत्र
      1. साक्षात्कार सूचना कार्ड
      2. चरित्र सम्बन्धी विवरण पत्र

नोट – उपरोक्त सत्यापित फोटो प्रतिलिपियों की मूल प्रति सत्यापन हेतु विद्यार्थी को साक्षात्कार के समय अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें |

  1. 3. बी०ए० द्रितीय/तृतीय वर्ष का  कक्षा में प्रवेश के आकांक्षी ऐसे विद्यार्थी जो सत्र 2020-21 में इस महाविद्यालय में अध्ययन कर चुके है, केवल अर्हता परीक्षाफल उत्तीर्ण करने से सम्बंधित अंकतालिका की सत्यापित फोटो प्रतिलिप प्रवेश आवेदन पत्र के साथ सलग्न करे | ऐसे प्रवेशार्थियो के चरित्र सम्बन्धी विवरण प्रपत्र और परिचय-पत्र का नवीनीकरण साक्षात्कार के समय किया जायेगा तथा पासपोर्ट साईज फोटो लावे |  
  2. 4. प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रवेश आवेदन पत्र के साथ एक साक्षात्कार सूचना कार्ड मिलेगा जिस पर अभ्यर्थी को स्पष्ट अक्षरों में केवल अपना पता लिखना है | अगर डाक से मगाना है तो अभ्यर्थी यह पता लिखे जिस पर उसे साक्षात्कार के लिए सूचना मिल सके |
  3. 5. प्रवेश आवेदन-पत्र में आवश्यक प्रविष्टियां भरने और आवश्यक प्रमाण-पत्र सलग्न करने के उपरान्त अभ्यर्थी उसे कार्यालय में पंजीकरण के लिए जमा करा दे। कार्यालय उन्हें आवेदन पत्र जमा करने की एक रसीद और साक्षात्कार सूचना का कार्ड देगा। रसीद पर जो संख्या लिखी होगी वहीं पंजीकरण संख्या कहलायेगी | इस रसीद को अभ्यर्थी सुरक्षित रखें।
  4. 6. (क) बी०ए० प्रथम खण्ड की कक्षाओं में आवेदन पत्र महाविद्यालय में 16 जुलाई को शाम 2 बजे पहुंच जाने चाहिए। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। शुल्क आदि जमा करके अभ्यर्थी को 31 जुलाई तक अपना प्रवेश पूर्ण जमा करा लेना चाहिए | इसके उपरान्त प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
  5.     (ख) अन्य कक्षाओ में आवेदन-पत्र जमा करके प्रवेश पूर्ण करने और प्रवेश पूर्ण होने की तिथियां डॉ० भीमराव अम्बेदकर विश्वविद्यालय नियमावली 2021- 2022 के अनुसार होगी जिसकी जानकारी महाविद्यालय सूचना तट पर विचारणीय नहीं होगे और उन्हें निरस्त कर दिया जायेगा।
  6. 7.  आवेदन पत्र को ठीक तरह से भरने एवं प्रविष्टियाँ पूरी तरह करने का दायित्व विद्यार्थी का है। अपूर्ण अथवा अशुद्ध आवेदन पत्र विचारणीय नहीं होगे और उन्हें निरस्त कर दिया जायेगा।
  7. 8. (क) साक्षात्कार निश्चित तारीख को सामान्यत: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगा और विधियों को उसी दिन 2 बजे तक शुल्क जमा करके प्रवेश लेना होगा।
  8. (ख) विशेष परिस्थितियों में पूर्व अनुमति लेकर शुल्क तीन दिन के अन्दर जमा किया जा सकता है अन्यथा आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जायेगा।
  9. 9. कालेज के किसी भी कक्षा में प्रवेश देने अथवा न देने तथा प्रवेश को निरस्त करने का अधिकार प्राचार्य को होगा इस विषय में कारण बताने के लिए बाध्य नहीं होगा |

  10.