Admission Open For Session 2022-23, 7500362739

About Founder

Founder

Omvir Singh Siyaram Mahavidhyalaya

Mr. Chaudhari Siyaram Yadav

शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके बिना मानव जीवन का विकास अधुरा है | मानव का विकास शिक्षा के द्वारा ही प्रशस्त होता है मानव के विकास के लिए भगवान शिव की कृपा से यहाँ ग्रामीण अंचल में श्रीमती कैला देवी के नाम एक शिक्षा मंदिर के नाम पर पर्दापण हुआ है श्रीमती कैला देवी शिक्षण संस्थान वर्तमान समय में नई–नई ऊँचाइयो की ओर बढ़ रहा है | यह विद्यालय दिनों दिन प्रगति पथ की ओर अग्रसर हो रहा है | विद्यालय के संस्थापक चौधरी सियाराम यादव ने शिक्षण संस्थान खोलने के एक सपना देखा | उस सपने को साकार रूप श्री विनोद कुमार यादव ने माननीय सांसद स्व० श्री बलराम सिंह यादव के विशेष योगदान पर किया | इस विद्यालय की आधरशिला प्राईमरी और जूनियर की मान्यता के साथ वर्ष 1998 में रखी थी |

  विद्यालय को वर्ष 2001 में हाईस्कूल, वर्ष 2007 में इण्टरमिडिएट की ऊ०प्र० शासन से मान्यता प्राप्त हुई | यह विद्यालय अपने आस-पास के क्षेत्र में अपने संस्थापक की भवन के रूप में शिक्षा प्रदान कर रहा है।

         क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्रदान करने के विचार से साथ संस्थापक की भावना के अनुरूप स्व० श्री ओमवीर सिंह यादव की स्मृति में वर्तनाम वर्ष-2010-11 से महाविद्यालय स्थापना की गई है | वर्ष 2014-15 में 2 वर्षीय बी०एड० पाठ्यक्रम सम्बद्धता प्राप्त हुई | यह महाविद्यालय अराव, पैगू पर शिकोहाबाद, मैनपुरी रेल मार्ग के किनारे नगला धर्म में स्वच्छ वातावरण में स्थित है |
     महाविद्यालय का नाम ओमवीर सिंह सियाराम महाविद्यालय नगला धर्म है महाविद्यालय ऊ०प्र० शासन से वर्ष 2010-11 से सम्बद्धता प्राप्त है महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम बी०ए० बी०एस०सी (गणित) बी०एससी० (जीव विज्ञान) एवं बी०एड० तथा बी०एल०एड० चार वर्षीय पाठ्यक्रम प्रस्तावित है |

महाविद्यालय में छात्रों के शिक्षण एवं मार्ग-निर्देशन के लिए योग्य, कर्मठ एवं अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था की गयी है | छात्रों के लिए सुव्यवस्थित अध्यापन कक्षों, खेलकूद के मैदान, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था है विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सग्रह एवं समुचित विकास के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा | महाविद्यालय के पास विशाल भवन और आसपास कक्षो के अतिरिक्त विभागीय कक्षों तथा प्रयोगात्मक विषयों के लिए प्रयोगशालाओं की पृथक-पृथक व्यवस्था है | पुस्तकालय में बुक-बैंक योजना की सुविधा उपलब्ध है जिसके अंतर्गत निर्धन वर्ग के छात्रों को पुस्तकों के मूल्य का 10% जमा करने पर पूरे सत्र के लिए पाठय पुस्तके प्रदान की जाएगी प्राप्त पुस्तकों को विश्वविद्यालय परीक्षा प्रवेश पत्र  प्राप्त करने से पूर्व जमा करना होगा | पुस्तकालय में एक वाचनालय की भी व्यवस्था है इसमें दैनिक छात्र नवीनतम जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित होंगे |